वार्ताळि_वाराहि_महामंत्र ◆ Vartali-Varahi-Mahamantra
Don't forget to subscribe! Youtube Post Call Now +91 9560160184
● श्री वार्ताळि वाराहि मूलमंत्र-
ॐ ऐंं ग्लौंं ऐंं नमो भगवति वार्ताळि वार्ताळि वाराहि वाराहि वराहमुखि वराहमुखि ऐं ग्लौं ऐं अन्धे अन्धिनि नमो, रुन्धे रुन्धिनि नमो,जम्भे जम्भिनि नमो, मोहे मोहिनि नमो,स्तंभे स्तंभिनि नमः ऐं ग्लौंं ऐं सर्वदुष्टप्रदुष्टानां सर्वेषां सर्ववाक्पदचित्त चक्षुर्मुखगति जिह्वाम् स्तंभनं कुरु कुरु शीघ्रं वश्यं कुरु कुरु ऐं ग्लौं ठः ठः ठः ठः हुं फट् स्वाहा।
विधि:-
यह मंत्र का 21000 जाप से सिद्ध होता है।फिर इसके निरंतर अभ्यास से त्रिकाल ज्ञान प्राप्त होता है।देवी उसे सभी प्रश्नों का उत्तर कान में बताती है।
वार्ताळि वाराही शाबरमंत्र●
ओंम नमो आदेश गुरू को । वाराही माता। भैसी का वाहन । हाथ में काल दंड दृष्टो पे शासन। तारे धरती माता मनभावन। वराह वाराही दंड धारे। राखे पिंड काया प्राण । वराह बली चलते साथ। मैली विद्या मैला मेल । बंधी महवारी । बंधी कोक । असर कसर । भूत चुडेल टोना टूमण तंत्र मंत्र निवारो । राखो लाज । सत शब्द सत की शक्ती । दुहाई जगदंबे की। माई कामाख्या की । शब्द साच्या पिंड काच्या फुरो मंत्र ईश्वरी वाच्या।।
विधि :-रात्रि काल में 21 दिन तक रोज एक माला जप करें।मंगलवार या शनिवार से। साधना से पहले भगवान लक्ष्मी नारायण या शिव दुर्गा कै मंदिर जाकर पूजा करे प्रसाद चढ़ाकर यह वाराही साधना के लिए अनुमति मांगे और मंदिर में 21 बार मंत्र जपे। फिर घर में रात्रि में साधना करें । पीतल के दीपक में घी का दीपक जलाएं। साधना करते समय रोज थोड़े से कच्चे आलू या शकरकंद रखें,और दूध और केले का प्रसाद रखें । दूसरे दिन सुबह आलू या शकरकंद किसी सूअर को खिला दें। दूध और केले का प्रसाद स्वयं ले और घर के लोगों को दे।
माला रूद्राक्ष रक्तचंदन या कमलगट्टे की ले। इस तरह 21 दिन की साधना से यह मंत्र सिद्ध होता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! Youtube Post Call 919560160184
किस कार्य में उपयोग किया जाता है??
जैसे नजर उतारना,झाड़ा लगाने और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करने में सक्षम है। जल या बताशे को मंत्र से अभिमंत्रित कर खिलाने से मैली विद्या का प्रभाव दूर होता है।
3.ॐ ह्रीं श्रीं नमो भगवती वाराही वैष्णवी सर्व तंत्रानुतंत्रम् छिन्द छिन्द भिंद भिंद सुआरोग्यम सुऐश्वर्यम सुबुद्धिम् देहि देहि परमेश्वरी चक्रधारिणीये श्रीं ह्रीं स्वाहा ।
4.ॐ व्हीं र्थीं वाराही देव्यै नमः
5.ॐ नमो भगवत्यै वाराहरूपिण्यै चतुर्दशभुवनाधिपायै वाराहियै भूपतित्वं में देही दापय स्वाहा।
6.ॐ ह्रीं नमो वाराही शत्रु स्तंभय ठः ठः फट्।।
7.ओम ह्रीं नमो वाराहि अघौरे स्वप्न दर्शय दर्शय ठ: ठ: स्वाहा ll
8.ॐ वाराहमुख्यै विदमहे दण्डनाथायै धीमहि तन्नौ वाराही देवी प्रचोदयात।
9.ॐ वाराहमुखी विदमहे आन्त्रासनी च धीमहि तन्नौ देवी प्रचोदयात
10.ॐ महिषध्वजायै विदमहे दंडनाथाय धीमहि तन्नौ वाराही देवी प्रचोदयात।
वार्ताली_तीव्रतंत्रस्तम्भन_साधना।।
वार्ताली साधना, शिव साधना का एक प्रमुख भाग है, आदि देव शिव की यह विशेष शक्ति वार्ताली शत्रुहन्ता, मारण, विद्वेषण, स्तम्भन की शक्ति है।
बाधाएं जीवन का विष हैं। कई बार अज्ञानवश, कभी प्रमादवश और कभी बड़बोलेपन में हम अक्सर बाधाओं को न्यौता दे देते हैं और फिर शनैः शनैः जीवन का अमृत तत्व (रस) सूख जाता है। शक्ति साधना को एक शब्द में अगर परिभाषित करना हो तो कहा जाएगा ‘बाधा-विजय’।
स्तम्भन एक गूढ़ शब्द है। जिसका अर्थ है शत्रु को जड़ कर देना, पत्थर सदृश कर देना। उसकी बुद्धि, शक्ति एवं मति को स्तम्भित कर देना। आजकल की भाषा में कहें तो शत्रु की मति को संज्ञाशून्य (उेार) अवस्था में डाल देना। स्तम्भन किसी ब्रह्मास्त्र से कम नहीं है और शत्रु विजय हेतु अत्यन्त सटीक एवं शीघ्र प्रभावी उपाय है। शत्रु आपके समक्ष निस्तेज हो जाते हैं।
कैसे वार्ताली साधना बाधा विजय में कारगर है?
वार्ताली शब्द पर ध्यान देंगे तो इसमें वार्ता निहित है। वार्ता दो व्यक्तियों, भक्त और भगवान, प्रकृति-मनुष्य किसी के भी मध्य हो सकती है।
जरूरी नहीं, वार्ता में हमेशा बोला जाय, कई बार नयनों से एक मौन संवाद होता है तो कई बार शरीर बोल जाता है। कुछ लोगों की चेतना शक्ति अति विकसित होती है, उनका अथर्वा सूत्र (खर्पींीींळेप) जाग्रत होता है, ऐसे लोगों को आगामी खतरे का आभास हो जाता है और वे उनसे बच जाते हैं। ऐसे लोगों के साथ प्रकृति मौन वार्ता करती है।
देवी वार्ताली महिष (बैल) पर सवार हैं, शिव की भांति (शिव का वाहन नन्दी बैल है।) एवं महाकाल सदृश दक्षिण दिशा से आने वाली बाधाओं को स्तम्भित कर देती हैं।
वार्ताली साधना साधक की चेतना शक्ति को तीव्र कर देती है। तीव्र चेतना से युक्त साधक में अपने ज्ञात, अज्ञात शत्रुओं हो पहचानने में सक्षम होता है। वार्ताली साधना के प्रभाव से साधक गुप्त शत्रुओं को पहचान कर भविष्य में आने वाली बाधाओं के प्रति सचेत हो जाता है और साधक अपने ज्ञात, अज्ञात शत्रुओं को निस्तेज करके स्तम्भित कर देता है।
अद्भुत तांत्रिक वार्ताली साधना
वार्ताली साधना, शिव साधना का एक प्रमुख भाग है, आदि देव शिव की यह विशेष शक्ति वार्ताली शत्रुहन्ता, मारण, विद्वेषण, स्तम्भन की शक्ति हैं। जब शत्रु अत्यन्त प्रबल हो जाय और सामान्य प्रभाव से वश में न आए तो तंत्र शास्त्र में प्रमुख इस साधना का प्रयोग करना चाहिए।
तांत्रिक वार्ताली साधना निम्न कार्यों के लिए सम्पन्न की जाती है –
* जब व्यापार में निरन्तर हानि हो रही हो और कार्य बहुत प्रयास करने पर भी पूरे नहीं हो रहे हों।
* जब राज्य बाधाएं बढ़ने लगें और किसी भी प्रकार का कार्य हर दृष्टि से रुक जाय, वह बाधा किसी भी प्रकार की हो सकती है।
* जब आपके अधिकारी आपके अनुकूल न हों और आपको तंग करने का प्रयास करते ही रहें।
* किसी कार्य द्वारा मानहानि, अपयश की आशंका हो।
* किसी मुकदमे में हार की संभावना
और मुकदमा निपट ही नहीं रहा हो।
* जब मानसिक अशांति बढ़ जाय और आगे बढ़ने का कोई मार्ग न मिले।
* जब शत्रु प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से हानि पहुंचाने लगें।
* घर पर किसी प्रकार का तांत्रिक प्रयोग आपके विरुद्ध किये जाने लगें और घर में हर समय कलह, रोग का वातावरण रहने लगे।
* घर पर भूत-प्रेत-पिशाच का डर हो, अदृश्य आत्माएं अपना प्रकोप दिखाने लगें।
इन सब विपरीत स्थितियों के निराकरण हेतु वार्ताली साधना ऐसी तीव्र, अचूक, शक्ति प्रदायक, तुरन्त फल प्रदायक साधना है, जो प्रबल से प्रबल शत्रु को भी आपके वश में कर देती है।
साधना कब करें?
यह साधना मूल रूप से कृष्ण पक्ष में ही सम्पन्न की जाती है, तथा यह रात्रिकालीन साधना है। मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी अर्थात् माया मोहिनी एकादशी को इस साधना को सम्पन्न करने का अद्वितीय मुहूर्त है। इस साधना को कृष्ण पक्ष की अष्टमी और अमावस्या की रात्रि को भी सम्पन्न किया जा सकता है। है। साधना के समय किसी प्रकार का विघ्न न हो, आप अपने पूर्ण मनोयोग से फल प्राप्ति की, शक्ति प्राप्ति की इच्छा के साथ ही साधना सम्पन्न करें। साधना में भावना का भी स्थान प्रबल है। दृढ़ भावना, दृढ़ इच्छा शक्ति होनी ही चाहिए।
वार्ताली स्तम्भन साधना
इस साधना हेतु कुछ विशेष उपकरणों की आवश्यकता है, उसी अनुरूप कार्य होना चाहिए। साधना काल में जो-जो वस्तुएं आवश्यक हैं, उन वस्तुओं की व्यवस्था पहले से ही कर लेनी चाहिए, साधना काल में बीच में उठना एक प्रकार से साधना में विघ्न है।
एक समय में एक विशेष कामना, इच्छा पूर्ति अथवा एक विशेष कार्य हेतु ही साधना सम्पन्न करनी चाहिए, साधना प्रारम्भ करने से पहले जो कार्य पूर्ण करना चाहते हैं, उस कार्य का संकल्प अवश्य लेना चाहिए, भिन्न-भिन्न लक्ष्यों की पूर्ति का एक साथ प्रयास करने से एक भी लक्ष्य पूरा नहीं होता, यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए।
साधना सामग्री
इस साधना हेतु आवश्यक सामग्री में – एक बड़ी थाली, एक छोटा ताम्र पात्र, स्वच्छ वस्त्र, हल्दी, अक्षत, 9 सुपारी, घी, दूध, ताम्र पात्र में जल, रक्त चन्दन, अगरबत्ती, केसर, चन्दन, सुगन्धित पुष्प, के अतिरिक्त ताम्र पत्र पर अंकित ‘प्राण प्रतिष्ठायुक्त वार्ताली स्तंभन यंत्र’ आवश्यक हैं।
इन सभी सामग्रियों का उपयोग कैसे किया जाय, यह आगे स्पष्ट किया जा रहा है।
साधना विधान
साधना दिवस की रात्रि को प्रथम प्रहर के पश्चात् अर्थात् 10 बजे के बाद स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें, एक थाली में सभी सामग्री अपने पास रख दें।
सर्वप्रथम अपने सामने लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर घी का दीपक जलाकर गुरु पूजन करें तथा गुरुदेव से साधना की मानसिक आज्ञा प्राप्त कर, अपने इष्ट देव और शिव का पूजन करें, जब यह कार्य पूर्ण हो जाय तो अपने मन को स्थिर कर साधना की ओर अग्रसर हों।
विनियोग
अस्य श्रीवार्ताली मन्त्रस्य शिव ॠषिः जगतीच्छन्दः वार्ताली देवता ग्लौं बीजं स्वाहा शक्तिः ममाखिला वाप्तये जपे विनियोगः-
।।ध्यान।।
ॐ रक्ताम्भो रुहकर्णिको परिगते शवासने संस्थितां मुण्डस्रक्परिराज मानहृदयां नीलाश्मस द्रोचिषम्। हस्ताब्जैर्मुशलं हलाभ्यवरान् संबिभ्रतीं सत्कुचां वार्ताली मरुणाम्बरां त्रिनयनां वन्दे वराहाननाम्॥
अब अपने सामने चावल की नौ ढेरियां बनाकर उन पर एक-एक सुपारी रखें और निम्न मंत्र बोलकर वार्ताली की नौ पीठ शक्तियों का पूजन करें।
ॐ जयायै नमः।
ॐ विजयायै नमः।
ॐ जितायै नमः।
ॐ अपराजितायै नमः।
ॐ नित्यायै नमः।
ॐ विलासिन्यै नमः।
ॐ द्रोगध्यै नमः।
ॐ अघोरायै नमः।
ॐ मङ्गलायै नमः।
अब अपनी दांयी ओर तेल का दीपक जला दें। सामने एक बड़ी थाली रखें उसमें प्राण प्रतिष्ठा युक्त वार्ताली स्तम्भन यंत्र स्थापित करें। इस यंत्र पर सबसे पहले घी चढ़ाएं उसके पश्चात् दूध और अंत में जल चढ़ाएं। यंत्र को स्वच्छ कपड़े से पौंछकर, एक दूसरी थाली में कुंकुम से त्रिभुज बनाकर, त्रिभुज के मध्य अक्षत और पुष्प का आसन देकर उस पर यंत्र को स्थापित कर दे। यंत्र स्थापन के समय निम्न मंत्र का उच्चारण करें –
ॐ ग्लौं वार्ताल्यै कैलाशांचल मध्य स्थितितायै नमः॥
हे देवी! वार्ताली आप मेरी पूजा के इस मानस कैलाश पर्वत पर अपनी सभी शक्तियों के साथ स्थित हों।
इसके पश्चात् यंत्र पर रक्त चन्दन, हल्दी, केसर इत्यादि अर्पित करें। अब अपने हाथ में वार्ताली स्तम्भन माला लें और उस माला को अपने मस्तक पर तथा नेत्रों को स्पर्श कराकर यंत्र पर पहना दें। निम्न मंत्र से शक्तियों का आह्वान करें –
ॐ डाकिन्यै नमः। ॐ राकिन्यै नमः।
ॐ लाकिन्यै नमः। ॐ काकिन्यै नमः।
ॐ शाकिन्यै नमः। ॐ हाकिन्यै नमः।
ॐ वाराह्येनमः। ॐ वराहमुख्यै नमः।
ॐ अन्धिन्यै नमः। ॐ रुधिन्यै नमः।
ॐ जम्भिन्यै नमः। ॐ मोहिन्यै।
ॐ स्तम्भिन्यै नमः।
ये देवी वार्ताली की चल शक्तियां हैं जो साधक के कार्यों को सम्पन्न करती हैं।
जिस विशेष कार्य को सम्पन्न करना है, जिस शत्रु को स्तम्भित करना है अथवा जिस बाधा को समाप्त करना है, उस कार्य को मन ही मन 11 बार दोहरायें। यह संकल्प लें कि मैं वार्ताली शक्ति साधना सम्पन्न कर, वार्ताली की पीठ शक्तियां और चल शक्तियों के सहयोग से अपनी बाधा को अवश्य समाप्त कर दूंगा।
वार्ताली स्तम्भन महामंत्र
ॐ ऐं ग्लौं ऐं नमो भगवति वार्तालि वाराहि वराहमुखि ऐं ग्लौं ऐं अन्धे अन्धिनि नमो रुन्धे रुन्धिनी नमो जम्भे जम्भिनी नमो मोहे मोहिनि नमः स्तम्भे स्तम्भिनि नम: ऐं ग्लौं ऐं सर्वदुष्ट प्रदुष्टानां सर्वेषां सर्ववाक्य पद चित्त चक्षुर्मुख गति जिह्वा स्तम्भं कुरुकुरु शीघ्रं वशं कुरुकुरु ऐं ग्लौं ऐं ठः ठः ठः ठः हुं फट् स्वाहाः॥
रुद्र आगम तंत्र में यह विवेचन आया है कि उपरोक्त मंत्र का वीर मुद्रा में बैठकर जपकिया जाये तो 7 दिन के भीतर भीतर सफलता मिलती है। यदि यह संभव न हो तो सहज मुद्रा में बैठकर 108 बार मंत्र जप अपने सामने यंत्र पर स्थापित माला पहन कर करना है।
इस कार्य में एक घण्टा लगे या दो घण्टे इस बात का विचार न करें। 108 बार मंत्र जप अवश्य करना है। इस साधना के दौरान कुछ विचित्र आवाजें, दृश्य उपस्थित हो सकते है। उन सबसे विचलित नहीं होना है। शत्रु स्तम्भन की साधना निरन्तर जारी रखनी है।
पूजन के पश्चात् वार्ताली यंत्र को अपने पूजा स्थान में एक ओर स्थापित कर दें तथा जब भी किसी प्रकार की शत्रु बाधा, अथवा कोई अन्य बाधा आये तो अष्टमी अथवा अमावस्या को पूजन अवश्य करना चाहिए।
* साधना के एक महीने के भीतर-भीतर बाधाएं समाप्त होने लगती हैं।
* तीव्र से तीव्र शत्रु की बुद्धि का स्तम्भन हो जाता है और वह आपसे सुलह करने की प्रार्थना करने लगता है।
* अज्ञात शत्रु भी आपके सामने आकर नतमस्तक हो जाता है।
* वार्ताली स्तम्भन तो तीव्र शाक्त साधना है जो शीघ्र फल देती हैl
श्रीवार्तालीदेवी_साधना।।
एक अद्भुत अनुपम साधना जोकि बहुत तीव्र शक्ति युक्त होती है स्वप्नेश्वरी कर्ण मातंगी कर्ण पिशाचिनी की भांति इस वार्ताली देवी की साधना के भी बहुत अधिक लाभ हैं अभिप्राय “वार्तालि यानी वार्ता करने वाली”साधक साधना कर लेने के बाद भूत भविष्य वर्तमान तीनों कानों को जानने वाला त्रिकालदर्शी बन जाता है।
इसकी साधना वेदोक्त पद्धति साबर मंत्र पद्धति और अघोर मंत्र की पद्धति से भी की जाती है परंतु वेदोक्त साधना सर्वश्रेष्ठ कही जाती है इसमें मंत्र व तंत्र दोनों का प्रयोग हो सकता है साधना की विधि वार्ताली देवी का आगे दिया जा रहा यंत्र है इसे स्वर्ण चांदी या ताम्रपत्र पर खुदवा कर उसकी प्राण प्रतिष्ठा करें।
चौकी या वाजोट पर लाल रंग का रेशमी कपड़ा बिछाकर चावलों से वार्ता ली देविका ताम्रपत्र पर अंकित यंत्र जैसा अष्टदल बनाकर स्थापित करें चौकी के चारों कोनों में तेल के चार दिए जलाएं साधक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नहा धोकर गुरुदेव गणेश की पूजा करने के उपरांत मुख्य पूजा करें साधक लाल रंग के वस्त्रों को धारण करें और आसन भी लाल ही रंग का होना चाहिए। देवता के सामने बाईं ओर देसी घी का अखंड दीपक जलाकर रखें और अपने दाई तरफ एक जल का पंचपात्र रखें।
पहले विनियोग पढ़कर दाएं हाथ में जो जल लिया उसे भूमि पर छोड़ दें।
विनियोग:-ॐ अस्य श्री वार्ताली मंत्रस्य पराम्मबा ऋषय: त्रिषटुप छन्दसे क्रियामय त्रिकाल देवता ऐं बीजम ह्रीम् शक्ति श्री कीलकम अस्मिन श्री वार्ताली मंत्र जपे विनियोग।
मंत्र :-ॐ ऐं ह्रीं श्रीं पंच-कारस्य स्वाहा।
ऋष्यादि न्यास:-
परांम्बा ऋषये नमः शिरिस।
त्रिष्टुप छन्दसे नमः मुखे।
त्रिकाल देवताभ्यो नमः हृदये।
ऐं बीजाय नमः गुह्ये।
ह्रीं शक्ति नमः नाभौ।
श्रीं कीलकाय नमः पाठ्यो।
विनियोगाय नमः सर्वांगे।
उपरोक्त न्यास में जिन-जिन अंगो का नाम आया है पांचों उंगलियों को मिलाकर उस स्थान को स्पर्श करें प्रदेशों की नाभि मुख इत्यादि
कर न्यास:-
ॐ अंगुष्ठाभ्यां नमः।
ऐं तर्जनीभ्यां नमः।
ह्रीं मध्यामभ्यां नमः।
श्रीं अनामिकाभ्यां नमः।
पंच कारस्य कनाष्ठिकाभ्यां नमः।
ॐ ऐं ह्रीं श्रीं करतल कर पृष्ठभ्यां नमः।
षडङ्गन्यास:-
ॐ हृदयाय नमः( पांचों अंगुलियों से ह्रदय को स्पर्श करें )
ऐं शिरसे स्वाहा। ( सिर को स्पर्श करें)
ह्रीं शिखायै वषट्। (सिखा को स्पर्श करें।)
श्रीं कवचाय हूँ। (दोनों कंधों को स्पर्श करें)
पंचकरस्य नेत्र त्र्याय वौषट। (दोनों नेत्रों को स्पर्श करें)
ॐ ऐं ह्रीं श्रीं अस्त्राय फट्ट। अपने सिर के ऊपर से दाहिना हाथ घुमाकर चुटकी बजा दें।
1-उपरोक्त साधना में काले हकीक की माला से ही साधना की जा सकती है और 21 माला प्रतिदिन नित्य 41 दिनों तक जप करें।
2-जाते समय सामने देसी घी की अखंड ज्योत जलती रहे और चौकी के चारों कोनों पर सरसों के तेल के दीए जलते रहने चाहिये।
3-साधक को कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी से साधना प्रारंभ करके शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि तक साधना संपन्न करें ।
4-दिन में एक समय भोजन मीठा करें वह भी ठंडा।
5-भूमि पर शयन करें और पूर्णतया ब्रह्मचर्य का पालन करें।
6- प्रसन्न होने पर देवी प्रकट होकर छोटा सा प्रकाश बिंदु रूप करके साधक के हृदय में समा जाती हैं ।
7-उस वक्त साधक का सारा शरीर कंपनी झनझन आने लगता है मानव शरीर के अंदर प्रकाश पुंज चम चमा रहा हो बस तभी से साधकों भूत भविष्य वर्तमान पता लगने लगता है ।
8-तीनों कालों का तीनों लोकों में घटित हो चुकी घटित हो रही या घटित होने वाली घटनाओं को साधक दूरदर्शन के पर्दे की तरह आसानी से देख सकता है।
और सब का भला कर सकता है
9-साधना पूर्ण होने पर सिद्ध हुए ताम्रपत्र को यंत्र को साधक अपनी बाजू या गले में धारण कर सकता है।
10-इस साधना को सोच समझकर शुरू करें और बीच में कभी ना छोड़े।
11-इस साधना को पूर्ण श्रद्धा के साथ करने से आपको सिद्धि का लाभ प्राप्त होगा इसलिए पहले अपने गुरु से परामर्श करके उन्हें दक्षिणा और सेवा से प्रसन्न करें फिर उनकी आज्ञा लेने के बाद ही इस साधना को करें।
वाराही तंत्र का प्रयोग
सब तंत्रों का निर्मूलन करने वाला वाराही तंत्र का प्रयोग । जय माँ वाराही
पहले तो जान ले कि तंत्र की काट करने वाले प्रतितंत्र कब सफल होते है ।
(1) किसी ने मात्र ईर्ष्या वश कुछ क्रिया की/करवाई हो । और आपके नुकसान से उसका स्वार्थ पूरा होता हो ।
(2)अज्ञानता वश किसी तंत्र के चक्कर में फंस गए हो । आधी अधूरी जानकारी पे कोई तंत्र का अनुष्ठान किया हो और परेशानी शुरू हो गई हो । और छूटना चाहते हो ।
(3)अनजाने में किसी ऐसी जगह गए हो जहां तंत्र का अनुष्ठान हुआ हो और वहीं से कोई बाधा- परेशानी शुरू हो गई हो ।
(4)अगर आपने किसी निर्बल को सताया हो , और वो प्रतिकार करने के लिए तंत्रकी सहायता लिया हो तो ये प्रयोग सफल नहीं होगा , क्योंकि उस निर्बल की हाय और दर्द किसी भी प्रयोग से बड़े होते है, स्वयं परमात्मा उसकी मदद कर रहा होता है ।
ॐ ह्रिं श्रीं नमो भगवती वाराही वैष्णवी सर्व तंत्रानुतंत्रम् छिन्द छिन्द भिंद भिंद सुआरोग्यम सुऐश्वर्यम सुबुद्धिम् देहि देहि परमेश्वरी चक्रधारिणीये श्रीं ह्रिं स्वाहा ।
प्रयोग
किसी भी प्रकार के किये-कराए गए तंत्र प्रयोगों की काट माँ वाराही की उपासना से हो जाती है । किसी भी रविवार को किसी शूकर(pig) को रोटी खिलाये , और भगवती वाराही से प्रार्थना करें कि वो मंत्र को चैतन्य बनायें ।
मध्याह्न के समय जब सूर्य माथे पे हो औऱ धूप मिले ऐसे किसी खुली जगह पे पूर्व दिशा की तरफ मुख करके खड़े हो जाए। इसी मंत्र के उच्चारण के साथ मुट्ठी भर माटी जमीन से उठाके अपने सर पर फेरकर वापस भूमि पे रख देने से सब तंत्र निर्मूल हो जाता है । घर आके पहने हुए वस्त्रों के साथ ही स्नान कर लें । प्रयोग शुरू करने के बाद मौन धारण करे और स्नान करने से पहले कुछ ना बोले ।
घर का कोई भी व्यक्ति (स्त्री/पुरुष कोई भी )ये प्रयोग करता है तो पूरे घर पर किया गया कोई भी तंत्र प्रयोग निर्मूल हो जाता है । इसलिए घर के हर व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से करने की जरूरत नहीं है । इस केलिए कोई विधि विशेष की जरूरत नहीं है । खुद ही खुद पर प्रयोग कर सकते है ।
किसी भी स्थिति में इसका प्रयोग अन्य पर नहीं किया जा सकता । अगर कोई तंत्रविद इस मंत्र का स्मरण भी करता है तो उसका खुद अपना सिद्ध किया हुआ सब तंत्र भी निर्मूल हो जाता है । किसी का भला करने हेतु निस्वार्थ भाव से भी ये प्रयोग अन्य पर नहीं करना चाहिए । अन्य पर प्रयोग वर्जित ही है । इसलिए तंत्रविद कृपया इसका उच्चारण करने से भी दूर रहें । अगर प्रयोग से सफलता लगे तो विष्णु या कृष्ण मंदिर में यथाशक्ति जो ठीक लगे वो प्रसाद कर देना चाहिए। । और शुकरो (Pigs) को रोटी अवश्य खिलाये ।
मुसीबत में पड़े लोग अपनी खुद की मदद खुद कर सके इस हेतु ये प्रयोग यहाँ दिया जा रहा है । बाकी तो हरि इच्छा ही बलवान होती है । जीवन में आने वाली हर मुसीबत किसी का किया कराया ही नहीं होती । खुद के कर्मों का फल भी होती है । जिसे भुगतना ही पड़ता है ।
चेतावनी –
सिद्ध गुरु कि देखरेख मे साधना समपन्न करेँ , सिद्ध गुरु से दिक्षा , आज्ञा , सिद्ध यंत्र , सिद्ध माला , सिद्ध सामग्री लेकर हि गुरू के मार्ग दरशन मेँ साधना समपन्न करेँ ।
विशेष –
किसी विशिष्ट समस्या ,तंत्र -मंत्र -किये -कराये -काले जादू -अभिचार ,नकारात्मक ऊर्जा प्रभाव आदि पर परामर्श /समाधान हेतु करें
।।इति शुभमस्तु।